फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (5-11 Dec): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Dec 2022 01:24 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपनों को साकार करने के लिए सुख-सुविधा का त्याग करके कठिन परिश्रम और पूरे मनोयोग से प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपनों को साकार करने के लिए सुख-सुविधा का त्याग करके कठिन परिश्रम और पूरे मनोयोग से प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं प्रभावी लोगों के साथ संपर्क को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप लोगों के सामने अपनी प्रतिभा का बेहतर तरीके से प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे। खास बात यह कि आपको समाज के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस सप्ताह भूमि-भवन से संबंधित विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी खुद आपके साथ समझौते की पहल कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से देवी को नारियल और चुनरी चढ़ाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें