फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (30 dec 2024 to 05 january 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 30 Dec 2024 10:39 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के लिए यह सप्ताह करियर, कारोबार, परीक्षा-प्रतियोगिता और प्रेम-व्यवहार आदि के मोर्चे पर अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के लिए यह सप्ताह करियर, कारोबार, परीक्षा-प्रतियोगिता और प्रेम-व्यवहार आदि के मोर्चे पर अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार हासिल हो सकता है तो वहीं पहले से कार्यरत नौकरीपेशा लोगों के पद एवं अधिकार में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। 

सप्ताह के मध्य में अचानक से आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए मिल सकती है। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में बिक्री में सुधार एवं लाभ का प्रतिशत बढ़ने से आपको हर्ष का अनुभव होगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आपने कारोबार अथवा किसी कार्य के लिए पूर्व में ऋण लिया है तो इस सप्ताह आप उसे चुकता करने में कामयाब हो जाएंगे। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी आपको अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना एवं दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें