तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने और मनचाही सफलता पाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नए संबंधों को बढ़ाने वाली साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए धन को लेकर परेशान थे तो आपकी यह समस्या किसी शुभचिंतक की मदद से दूर हो जाएगी। आपके द्वारा की गई किसी कार्य की पहल आपके सम्मान का कारण बनेगी।
यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो इस राह में आ रही बाधा स्वत: ही दूर हो जाएगी। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बनाए रखने के लिए आप अपनी तरफ से यथोचित प्रयास करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा शिव चालीसा का पाठ करें।