फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Aug 2023 03:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। सुखद पहलू यह है कि आपके द्वारा की जाने वाली इस भागदौड़ और परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 
विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। सुखद पहलू यह है कि आपके द्वारा की जाने वाली इस भागदौड़ और परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का विशेष सहयोग मिलेगा। जिसकी बदौलत आप अपने विरोधियों पर आसानी से काबू पा लेंगे। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपके विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है।  सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे पार्टनर की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्रति बेहद ईमानदार रहेंगे और उसके साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में सफेद चंदन अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें