Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता एवं सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जिसका लाभ उठाने में आपको बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए।
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी और खर्चीली साबित हो सकती है। इस दौरान इस राशि से जुड़े जातकों के सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी और बड़े खर्च आ सकते हैं। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा अथवा करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता एवं सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। जिसका लाभ उठाने में आपको बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। इस दौरान स्थायी संपत्ति के क्रय का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में यह सप्ताह अनुकूल फलप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। माता-पिता का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा का संयोग बनेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।