फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Sep 2023 03:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह तुला राशि वालों को किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह खूब-सोच समझकर ही किसी से कोई वादा करें अन्यथा आपको बाद में उसे पूरा करने पर मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 
विज्ञापन

इस सप्ताह तुला राशि वालों को किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह खूब-सोच समझकर ही किसी से कोई वादा करें अन्यथा आपको बाद में उसे पूरा करने पर मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह आप अपनी जिम्मेदारी से भागने की बजाय उसका अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किसी योजना में निवेश किए गये धन का विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन इस दौरान किसी जोखिम भरे निवेश से आपको बचना चाहिए। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को हल करने के लिए आपको जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निजी मामलों को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं और बड़ों के आत्मसम्मान की अनदेखी न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक से किसी लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली साबित हो सकती है, जिसके चलते आपके मन में थोड़ी निराशा रहेगी। इस दौरान आप आप अपने में कार्यों के अच्छे नतीजे पाने के बारे में खूब सोचेंगे लेकिन काम करने के प्रति आपका रूझान कम होगा। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं और मनचाही सफलता चाहते हैं तो आपको आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना ही होगा। प्रेम संबंध में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परिजन आपके प्रेम को अस्वीकार कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ मुलाकात न होने के कारण मन खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना कर चलें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें