तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत तो जरूर बनेंगे लेकिन खर्च की अधिकता कहीं ज्यादा रहेगी। सगे संबंधियों, इष्ट-मित्रों का व्यवहार अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा। स्वजनों की समय पर मदद न मिलने से मन परेशान रहेगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें मनचाही सफलता पाने में अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर या कारोबार से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की दखलंदाजी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है। किसी भी समस्या को संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।
उपाय : प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण की साधना करें और गुरुवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ रखकर किसी ब्राह्मण को दान करे।।