फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Apr 2023 02:12 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से लेकर आपको अपने सोचे हुए काम में मनचाही सफलता प्राप्त होती नजर आएगी।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से लेकर आपको अपने सोचे हुए काम में मनचाही सफलता प्राप्त होती नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आर्थिक हालात बेहतर होते नजर आएंगे। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है, लेकिन किसी योजना या कारोबार में बड़ा निवेश करते समय सावधानी बरतें और अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभप्रद और नए संबंधों को बनाने वाली होंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश संबंधी कार्य या व्यापार से जुड़े प्रयास सफल होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय धर्म-अध्यात्म या फिर किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता करते बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें