फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 May 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को किसी के साथ बेवजह का पंगा लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को किसी के साथ बेवजह का पंगा लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगोंं को इस सप्ताह अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करने की जरूरत रहेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इसे पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा का आपको मनचाहा लाभ तो होगा, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको बाजार में बने रहने के लिए अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी, जिसके चलते आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें