फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jan 2024 12:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ और मनचाहे परिणाम को देने वाली साबित होगी। यात्रा के दौरान आपको सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह सप्ताह मार्केटिंग, कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यह सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि कराने वाला साबित होगा। यदि आप समाज सेवा से जुड़े हैं तो आपको आपके विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी तमाम व्यस्ताओं के बीच अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। खान-पान और अपनी दिनचर्या सही रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। किसी भी प्रकार की शारीरिक पीड़ा को इग्नोर करने की गलती न करें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के संग पत्नी-बच्चों के संग हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 

उपायः सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें