फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope ( 20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope: सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल लिए रहने वाली है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी संतान, परिजन अथवा किसी अन्य रिश्तेदार को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्य को करने में अधिक समय देने के साथ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल लिए रहने वाली है। इस दौरान तुला राशि के जातकों को फल की चिंता किए बगैर अपने कर्म को बेहतर तरीके से करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में वाद विवाद से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहें जो अक्सर आपकी राह में बाधा उत्पन्न करने का षडयंत्र रचते रहते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत और स्वभाव पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। मौसमी बीमारी के चपेट में आने पर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा सम्भव है। इस दौरान तीर्थ दर्शन अथवा किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध सामान्य रहने वाला है। कठिन समय में  पार्टनर आपका संबल बनेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें