तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह इष्ट-मित्रों के सहयोग से करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर तो खूब प्राप्त होंगे लेकिन ऐसा करते समय आपकी सेहत और समय की कमी आड़े आएगी। ऐसे में इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता को पाने के लिए अपने समय और अपनी उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। साथ ही साथ अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूत कर सकती है। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आपकी इस मुश्किल को दूर करने में आपको जीवनसाथी से भरपूर मदद मिलेगी और वह आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह कुछेक परेशानियों को लिए रहने वाला है। लव पार्टनर को लेकर परिजनों के साथ तकरार हो सकती है। अपनों का साथ न मिल पाने पर आप खुद को अकेला पा सकते हैं। ऐसे में परेशानियों से उबरने के लिए धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करें और कोई भी निर्णय भावना में बहकर लेने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।