Libra Weekly Horoscope:पूरे सप्ताह आपको एकाकीपन का अनुभव अधिक होगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको तो आपको मनचाही नौकरी को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यय की अधिकता रहेगी।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप लोगों से कहेंगे कुछ लोग उसका अर्थ कुछ निकालेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपकी किसी प्रिय व्यक्ति के साथ अनबन होने की आशंका है। इसी दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधी भी सक्रिय रहते हुए आपके कार्य में अड़ंगे डालने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र की विषम परिस्थितियों में अपने सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग नहीं मिल पाने पर आपका मन खिन्न रहेगा।
पूरे सप्ताह आपको एकाकीपन का अनुभव अधिक होगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको तो आपको मनचाही नौकरी को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यय की अधिकता रहेगी। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण बनेगा।
प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी के साथ तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं को इग्नोर करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।