फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 11:20 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। विशेष रूप से यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करते समय विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा आपकी एक छोटी सी भूल आपके लिए भविष्य में परेशानी का सबब बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए और मिली हुई जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी सेहत चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। इस दौरान किसी पुरानी बीमारी के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कारोबार में आपको थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं भी सताएंगी। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम बढ़ाना उचित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं उनके मंत्र का एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें