फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Sep 2023 01:13 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप किसी बड़ी योजना के साथ जुड़कर काम करने की सोच रहें हैं तो आपको उससे जुड़े नियम को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही किसी कागज पर हस्ताक्षर करना चाहिए।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम सूझबूझ के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी बड़ी योजना के साथ जुड़कर काम करने की सोच रहें हैं तो आपको उससे जुड़े नियम को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही किसी कागज पर हस्ताक्षर करना चाहिए। भूमि-भवन का क्रय-विक्रय और धन का लेन-देन करते समय भी इस बात का खूब ख्याल रखें। साझेदार या फिर किसी मित्र पर आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करें, अन्यथा काम खराब होने पर आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अपने खान-पान और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें। यदि आप विदेश में कारोबार करने या फिर करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़े कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए थोड़ा अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह कम अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी लव स्टोरी में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ भी किसी निर्णय लेने को लेकर मतभेद हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें