फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (10 to 16 March 2025): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Mar 2025 03:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope:  आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के द्वारा कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष लाभ होने के योग बनेंगे। पूरे सप्ताह आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसती रहेगी। अधीनस्थ लोगों का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है।

Surya Gochar 2025: सूर्य का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

भूमि-भवन और वाहन आदि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। छात्रों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आप पर माता-पिता का विशेष स्नेह बना रहेगा।

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का होगा राशि परिवर्तन, जानें मेष राशि पर क्या होगा असर

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं महालक्ष्मी अष्टकम् का का पाठ करें।

विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें