Libra Weekly Horoscope: सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से हर्ष का अनुभव होगा। इस सप्ताह योजनाबद्ध कार्य करने से मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप पाएंगे कि विगत कुछ समय से जो आपको कार्य में अनुकूलता चली आ रही थी, इस सप्ताह भी बनी रहेगी।
सप्ताह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से हर्ष का अनुभव होगा। इस सप्ताह योजनाबद्ध कार्य करने से मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से मुक्ति मिल सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद बातचीत के जरिए दूर हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम प्रसंग विवाह में तब्दील हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आप पर पिता का विशेष स्नेह बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।