तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है। यदि आपके करियर या कारोबार से जुड़ा कोई कार्य अटका हुआ है तो इस सप्ताह उसमें अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। हालांकि इस सप्ताह आपको अपने समय को बेवजह की चीजों में बर्बाद करने और आलस्य से बचना होगा, अन्यथा पास आई सफलता हाथ से फिसल सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय बेहद शुभ है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में मिलने वाली बड़ी उपलब्धि से उनका कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान आपक अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।