तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपके काम कभी बनते तो कभी अटकते नजर आएंगे। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी परेशानियों का हल निकालने में कामयाब होंगे। जिन नौकरीपेशा लोगों को अपनी पदोन्नति या ट्रांस्फर का इंतजार था, उन्हें इससे जुड़ी शुभ सूचना को पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में भाई या बहन के साथ सहयोग से कामकाज में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। इस दौरान नए-पुराने मित्रों से मेलजोल होगा। यह समय आपके संबंधों के लिए तो ठीक लेकिन सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में आपको इस दौरान अपनी सेहत को लेकर खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। यदि आप भूमि भवन के क्रय-विक्रय के लिए प्रयासरत हैं आपकी अच्छी डील हो सकती है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में पैदा हुई गलतफहमियां किसी महिला मित्र की मदद से दूर होंगी।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।