तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से शुभता और सफलता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर से शाबासी मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील करने पर आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी।
विज्ञापन
पूर्व में किसी योजना में किया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में परस्पर प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। परिवार संग पर्यटन अथवा पिकनिक मनाने का अवसर प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।