फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (03-09 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Apr 2023 02:08 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले खूब चिंतन-मंथन कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले खूब चिंतन-मंथन कर लेना चाहिए। करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय स्वजनों या फिर शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन और कागज संबंधी चीजों को क्लीयर करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में तीर्थाटन के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत रहेगी। इस दौरान छात्रों की पढ़ाई के प्रति अरुचि हो सकती है। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के बीच मतभेद उभरने की संभावना है। ऐसे में विवाद करने की बजाय चीजों को संवाद से सुलझाना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी आपके सुख-दु:ख में परछाईं की तरह साथ खड़ा रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और शुक्रवार के दिन दूध,चीनी या सफेद मिठाई का दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें