फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Jan 2023 01:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुला राशि के जातकों का मन इस सप्ताह घर-परिवार या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी आपकी चिंता का बड़ा कारण रहेगा।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों का मन इस सप्ताह घर-परिवार या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी आपकी चिंता का बड़ा कारण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सामने कोई बड़े कार्य को कम समय में पूरा करने की चुनौती मिल सकती है। सीमित साधनों में असीमित लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको अधिक प्रयास और परिश्रम करना होगा। इस दौरान आपको अपना ईगो छोड़कर उन लोगों की मदद लेने से भी नहीं चूकना चाहिए जिन्हें आप कम पसंद करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लेने से बचें अन्यथा बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछ एक दिक्कतें आ सकती हैं। लव पार्टनर से समय पर संपर्क न हो पाने के कारण मन बेचैन रहेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और गायत्री मंत्र का एक माला जप करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें