फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 05:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचना होगा अन्यथा बनती हुई बात भी बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचना होगा अन्यथा बनती हुई बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। पारिवारिक एकता एवं सामंजस्य को बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह आज का काम कल पर टालने अथवा किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलत करने से बचना होगा अन्यथा कार्य के समय पर पूरे न होने अथवा गलतियां होने पर सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कुल मिलाकर इस दौरान आपको आजीविका के क्षेत्र में खट्टे-मीठे अनुभव मिल सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान उन विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी, जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपके अटके काम में गति आती हुई नजर आएगी। इस दौरान स्वजन आपसी मतभेद को भुलाकर किसी बड़े निर्णय को लेकर आपके साथ खड़े हो सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। कठिन समय में वो आपका संबल बनेगा। बदलते मौसम में अपनी सेहत और अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें।

 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें