फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (26 June- 2 July): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Jun 2023 04:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस सप्ताह आप पर कार्यक्षेत्र में सीनियर और निजी जीवन में इष्ट-मित्र पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस सप्ताह आप पर कार्यक्षेत्र में सीनियर और निजी जीवन में इष्ट-मित्र पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूर्व में किए गये धन निवेश से खासा लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा और बाजार में साख बढ़ेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनकी लोगों के बीच प्रसिद्धि बढ़ेगी। कमीशन, कांट्रैक्ट और विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय शुभ है। सप्ताह के मध्य में उन्हें कोई बड़ा कांट्रैक्ट हाथ लग सकता है। विदेश जाने का सपना साकार हो सकता है। इस संबंध में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़े सौदे में भी आपको खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में ही किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस दौरान अचानक से प्रियजनों के साथ पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। युवाओं का यह समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको वाहन या अन्य कोई सुख-सुविधा से जुड़ी चीज खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ा शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से समय पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपके रिलेशन मजबूत होंगे। घर-परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की साधना करें और माथे पर पीले चंदन का तिलक लगाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें