सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभ और सफलता लिए रहने वाला है। ऐसे में आप इस दौरान आप अपनी किसी बड़ी योजना पर अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभ और सफलता लिए रहने वाला है। ऐसे में आप इस दौरान आप अपनी किसी बड़ी योजना पर अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। व्यावसायिक मामलों के लिए यह सफलता भरा समय रहने वाला है। ऐसे में आप इस दौरान अपने शुभचिंतकों की सलाह लेकर अपने कारोबार का विस्तार अथवा किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपको मनचाहा फल देने वाली साबित होंगी। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है।
नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। इस दौरान चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ें तथा पार्टनर के साथ मतभेद को मनभेद न बनने दें।
यह समय प्रेम संबंध की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है, ऐसे में अपने संबंधों में ईगो को प्रवेश न करने दें और किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिये दूर करें। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।