सिंह
सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह क्रोध एवं अहंकार से बचना होगा,अन्यथा न सिर्फ आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बात-व्यवहार में सावधानी बरतें नहीं तो आप बरसों पुराने रिश्तों से भी हाथ धो सकते हैं। ऐसे में किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय दूसरों का उपहास उड़ाने से बचें। इस सप्ताह आपको कामकाज के साथ अपने शरीर का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी,अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय कांट्रैक्ट और कमीशन पर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आप विभिन्न स्रोतों से लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़े व्यवसाय या फिर काम करने वालों को मनचाहा लाभ होगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों और सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन या फिर धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको इस सप्ताह संभल कर कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह का तनाव या बदनामी झेलनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।