फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jan 2024 12:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको हर कदम पर सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम का डंका बजेगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको हर कदम पर सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम का डंका बजेगा। इष्टमित्रों के सहयोग से आपकी अधिकतर योजनाएं सफल होंगी और आपके यश में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और नए संपर्काें को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपका पेशेवर जीवन बढ़िया रहने वाला है। यदि आप विदेश में अपने करियर या कारोबार को प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपको इस दिशा में विशेष सफलता मिल सकती है। राह में आने वाली अड़चनें दूर होती नजर आएंगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह अपने शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। यदि गलतफहमी के चलते किसी के साथ आपके रिश्ते में खटास आ गई थी, इस सप्ताह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से वो दूर हो जाएगी और आपके संबंध एक बार फिर सामान्य हो जाएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना भी पूरी हो सकती है और आपको इस सौदे में खासा लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तीर्थाटन संभव है। 

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाकर पूजा एवं उनके मंत्रों का जाप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें