सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा लेकिन ध्यान रहे कि आपकी जरा सी लापरवाही या फिर आलस्य के चलते पास हाथ आया अवसर या लाभ फिसलकर दूर जा सकता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा लेकिन ध्यान रहे कि आपकी जरा सी लापरवाही या फिर आलस्य के चलते पास हाथ आया अवसर या लाभ फिसलकर दूर जा सकता है। यदि आप इस सप्ताह अपने समय और धन का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको न सिर्फ लाभ होगा बल्कि आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आप पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याओं से धीरे- धीरे मुक्त हो रहे हैं। इस सप्ताह आपको अपने मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। इस सप्ताह आप जिस क्षेत्र में भी प्रयास और परिश्रम करेंगे आपको उस क्षेत्र में उतनी ही ज्यादा सफलता और उपलब्धि मिलती हुई नजर आएगी। कामकाजी महिलाओं को उनके क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में भी मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होगा। बाजार में फंसा धन निकल आएगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कोई नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। कुल मिलाकर करियर और कारोबार के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। जीवनसाथी से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले फूल चढ़ाकर पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।