फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (23-29 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Jan 2023 04:09 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम समय पर बनते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम समय पर बनते नजर आएंगे। इस दौरान आपके जीवन में सकरात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इष्टमित्रों की मदद से आपके कार्यक्षेत्र या फिर निजी जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आएगा। सप्ताह के प्रांरभ में ही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। हालांकि यात्रा के दौरान अपने खान-पान और सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यात्रा लाभप्रद रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों को मनचाहा प्रमोशन या ट्रांस्फर मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय अच्छा कहा जाएगा। इस दौरान आपको उत्तम लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग विदेश में जाने या फिर वहां से जुड़कर काम करने के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें