फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (16-22 Jan): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Jan 2023 12:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको सेहत से संबंधित कुछेक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है तो वहीं इस दौरान करियर और कारोबार से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा गम और थोड़ी खुशी लिए है। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको सेहत से संबंधित कुछेक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है तो वहीं इस दौरान करियर और कारोबार से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे, उन्हें इस दौरान बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यदि किसी बात को लेकर आपके अपनों के साथ संबंध बिगड़ गए थे तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सभी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही साथ जोखिम भरे निवेश से भी बचना चाहिए। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं पर कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें