Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम बनाने के लिए उन लोगों की भी मदद लेनी पड़ सकती है, जिसे आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम बनाने के लिए उन लोगों की भी मदद लेनी पड़ सकती है, जिसे आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। कामकाज में अचानक से आने वाली अड़चनें भी आपको निराश कर सकती हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको कामकाज के दौरान अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कम अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोग अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न होने से मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।