फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (11 to 17 November): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको जरा ज्यादा ही परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको जरा ज्यादा ही परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको कारोबार में आर्थिक लाभ की प्राप्ति के लिए आश्वासन तो मिलेगा लेकिन वह सप्ताहांत ही प्राप्त हो पाएगा। यदि आप किसी नये कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आ रही बाधाओं को दूर करने में आपके इष्टमित्र और आत्मीयजन काफी मददगार साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। किसी को धन बहुत सोच-समझकर उधार दें अन्यथा उसकी वापसी में दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी मेहनत और ईमानदारी के लिए सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। इस दौरान जिन लोगों से आपको बिल्कुल अपेक्षा नहीं होगी, वे भी आपका सहयोग और समर्थन करते नजर आएंगे। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। गलतफहमियों को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल चढ़ाकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें