Saptahik Singh Rashifal : सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। बीते कुछ हफ्तों से आप जिस चिंता को लिए इधर-उधर परेशान होकर भटक रहे थे, इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा शुभचिंतक की मदद से उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। बीते कुछ हफ्तों से आप जिस चिंता को लिए इधर-उधर परेशान होकर भटक रहे थे, इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा शुभचिंतक की मदद से उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी मामले में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके यश एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कुछ मामलों में अपेक्षित अनुकूलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा और और आप दोगुनी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर उनके अधिकारीगण पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे।
सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। छात्र वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से समय अनुकूल है। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। परिजनों के बीच सुख और सहयोग बना रहेगा। भाई-बहन की ओर से आपको पूरा स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप पर आपके पिता की विशेष कृपा बरसती नजर आएगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत थे तो आपके परिजन इसके लिए हामी भर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।