फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (02-08 Oct): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Oct 2023 06:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भले ही यह आपके स्वभाव में न हो लेकिन फिर भी आपको इसे अपनाना होगा अन्यथा आपके दिल को गहरी चोट लग सकती है। हालांकि जीवन में परेशानी या फिर कहें स्वजनों के विरोध की स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के अंत तक चीजों में सकारात्मक बदलाव होता नजर आएगा। ऐसे में आपको भविष्य में शुभ फल की चिंता लिए हुए सही रास्ते पर बने रहने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलें हो या फिर घर-परिवार से जुड़ी कोई परेशानी उसका हल निकालते समय आपको दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करना होगा। इस कूटनीति से कार्य करना चाहिए। भले ही यह आपके स्वभाव में न हो लेकिन फिर भी आपको इसे अपनाना होगा अन्यथा आपके दिल को गहरी चोट लग सकती है। हालांकि जीवन में परेशानी या फिर कहें स्वजनों के विरोध की स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के अंत तक चीजों में सकारात्मक बदलाव होता नजर आएगा। ऐसे में आपको भविष्य में शुभ फल की चिंता लिए हुए सही रास्ते पर बने रहने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति अथवा भूमि-भवन के चक्कर में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान अनचाहे खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने दिल की बात रखना चाहते हैं तो आपको उचित समय आने का इंतजार करना चाहिए। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें और उसकी जरूरतों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में रोली, अक्षत और लाल रंग का पुष्प डालकर अर्घ्य दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें