मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवाा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवाा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली होने के कारण आप थोड़ा हताश और निराश रह सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र या कारोबार से जुड़े मामलों के साथ निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ अनबन हो सकती है।
इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। क्रोध में आकर बगैर सोचे समझे कोई भी बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके गलत बात-व्यवहार के कारण आपके सालों से बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जहां घरेलू समस्याएं सताएंगी तो वहीं युवाओं को प्रेम-प्रसंग में थोड़ा बहुत ऊंच-नीच देखने को मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से उनके रिश्तों में खटास आ सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा फल पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट चपेट लगने की आशंका है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान की पूजा में गुड़ और चना का भोग लगाकर सुंदरकांड का पाठ करें।