फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (3-9 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jul 2023 12:44 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में इस सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आपके प्रभावी लोगां के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से आपको जीवन में प्रगति करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों की सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो यह पूरा सप्ताह आपके लिए गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में तरक्की करने के बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में इस सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आपके प्रभावी लोगां के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से आपको जीवन में प्रगति करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस पूरे सप्ताह आपको अपने घर में माता-पिता और भाई-बहनों की तरफ से पूरा सहयेाग मिलता रहेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा तो वहीं कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, उन्हें इस सप्ताह विशेष सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ यात्रा पर जान के योग बनेंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत थे, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस करियर-कारोबार को बढ़ाने का कोई अच्छा आफर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है।  लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरंदाज करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें