फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 May 2023 12:53 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ लिए रहने वाला है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ लिए रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि देखें तो यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक साबित होगा। बाजार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में आपको थोड़ा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। घर में भौतिक सुख संसाधनों को लेने के लिए आपको जरा ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है, जिससे आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने पारिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। इस दौरान आपको अपने विचार किसी पर थोपने से बचते हुए सभी की सलाह और भावनाओं को ख्याल रखते हुए कोई निर्णय लेना उचित रहेगा। समस्याओं को सुलझाने में कोई प्रभावी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार या करियर के लिए प्रयासरत है तो आपको इसमें सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी को न पनपने दें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता बनी रहेगी, हालांकि आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और भगवान श्री गणेश की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें