Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य विशेष जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और पराक्रम देखने को मिलेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ कमाने के बड़े अवसर मिलेंगे। आपको नये क्षेत्रों में कारोबार करने का अवसर मिल सकता है। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। हालांकि पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को थोड़ा सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा उनके लाभ का प्रतिशत थोड़ा कम हो सकता है।
इस सप्ताह मिथुन राशि से जुड़ी घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लाइफ पार्टनर आपके हर कदम पर आपका सहयोग और समर्थन करता नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं।