मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो अपकी यह इच्छा इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किसी योजना या व्यवसाय में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकलने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां किसी महिला मित्र की मदद से दूर होंगी। बावजूद इसके इस दिशा में आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाना होगा, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें और उसके लिए कुछ समय अवश्य निकालें। कामकाज की व्यस्तता के साथ खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।