फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Sep 2023 02:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से न सिर्फ आपके अटके काम पूरे होंगे बल्कि आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभकारी योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का खूब प्रबंधन करके चलना होगा। यदि आप इस सप्ताह आप अपने समय का दुरुपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता भी मिल सकती है क्योंकि इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विशेष अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से न सिर्फ आपके अटके काम पूरे होंगे बल्कि आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभकारी योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। मिथुन राशि से जुड़े जो जातक परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उनका मन इस सप्ता पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है, लेकिन देखे हुए सपने को हकीकत में बदलने के लिए अंतत: आपको कठिन परिश्रम ही करना पड़ेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप आपको व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं उम्मीद से ज्यादा लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। कारोबार में विस्तार की योजना पूरी होती हुई नजर आएगी और आपकी साख मार्केट में बढ़ेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से ये सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें