फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 25 Apr 2022 12:52 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करियर-कारोबार दोनों में ही मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। यह सप्ताह आय की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में खूब होगा। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को साथ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। हालांकि जोश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें। विशेष रूप से परिजनों की भावनाओं की अनदेखी करने की भूल बिलकुल न करें। करियर-कारोबार दोनों में ही मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। यह सप्ताह आय की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में खूब होगा। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन कन्याओं को बर्फी खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें