फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (24-30 July): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Jul 2023 03:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करके मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि
विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करके मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आप सत्ता-सरकार से जुड़े मामले का समाधान निकालने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे थे तो आपकी यह कामना भी पूरी हो सकती है तो बतौर ट्रेनी काम करने वाले लोगों की नौकरी पक्की हो सकती है। कामकाजी महिलाओं के पद एवं अधिकार में वृद्धि होने से उनका मान-सम्मान न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि कोर्ट-कचहरी में आपके खिलाफ कोई मुकदमा चल रहा है तो आप उसमें अपनी बेगुनाही का सबूत प्रस्तुत करने में कामयाब हो जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बहुत ज्यादा शुभ साबित होगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब  होंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं और बिजनेस से जुड़ी डील दोनों ही शुभ साबित होगी। कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग कोई बड़ा प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले सकते हैं। खास बात यह कि इसके लिए आपको अपने परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिव-पार्वती की पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें। साथ ही साथ गाय को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें