फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज के सिलसिले में लगातार छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर के कार्यों को निबटाने के सिलसिले में आपाधापी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज के सिलसिले में लगातार छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर के कार्यों को निबटाने के सिलसिले में आपाधापी बनी रहेगी। हालांकि आपकी भागदौड़ का नतीजा सकारात्मक रहेगा और आपको लाभ की प्राप्ति संभव है। यदि आप व्यवसाय अथवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे थे तो आपके लिए यह समय अनुकूल है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता मिलने का योग बन रहा है। कारोबार के विस्तार की योजनाएं इस सप्ताह फलीभूत होती नजर आएंगी।
विज्ञापन




नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग-समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। विरोधियों की चाल नाकाम होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके द्वारा की मेहनत का विशेष फल मिल सकता है। इस दौरान आप मिलने वाले अवसर का फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां इस सप्ताह आपसी बातचीत से दूर हो सकती हैं। इस सप्ताह सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हुई हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


उपाय: पक्षियों को दाना डालें तथा प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र की एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें