इस सप्ताह आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको उसी में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी, लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी पर आंख-मूंदकर विश्वास न करें और सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको उसी में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी, लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी पर आंख-मूंदकर विश्वास न करें और सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें। यदि आप नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी।
सप्ताह के मध्य में आपको अचानक कहीं से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान मनचाही चीज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आपकी कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्त्रार्ध का समय बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको खासा लाभ होगा और आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।