मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नए अवसरों को लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय में बदलाव करने की सोच रहे थे तो आपका यह सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। आपको रोजी-रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल का समाधान खोजते समय आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इष्ट-मित्र भी अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम की गाड़ी को पटरी पर लाने में किसी महिला मित्र का विशेष योगदान रहेगा। जो लोग अभी तक एकल जीवन जी रहे थे,उनकी लाईफ में किसी की इंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें और अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय उसके लिए भी निकालें। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड पाठ करें।