मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी से भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर और कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जेब से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे या फिर अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उन्हें इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त होगा। हालांकि ऐसा करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आने पर आपको राहत मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह कुछेक चुनौतियों भरा रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाएं और कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता सता सकती है।
उपाय: प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर गणपति की विधि-विधान से पूजा और अथर्वशीर्ष का पाठ करें।