मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को पूरे सप्ताह कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का बड़ा बोझ आप पर आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको कोई भी कदम क्रोध में आकर उठाने से बचना चाहिए। लोगों की छोटी-मोटी बातों में उलझने की बजाय आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना बेहतर रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। जिसके चलते धन संबंधी दिक्कत से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। हालांकि आपको भी मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट पहुंच सकता है। ऐसे में सेहत के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें और अपने खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में आवश्यकता से अधिक दखल देने से बचें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।