फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Dec 2023 12:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों को लेकर आने वाला है। यदि बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा काम या फिर कहें रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों को लेकर आने वाला है। यदि बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा काम या फिर कहें रोजगार मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों के कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपको किसी जगह से बड़ा आफर मिल सकता है। इस पूरे सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक बना रहेगा। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह माता अथवा ननिहाल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।

पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों में आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान  कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगीं। किसी बड़ी डील को करने पर आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान को पीले पुष्प चढ़कार श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें