मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मिलाजुला नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपके जीवन में कुछेक परेशानियां आएंगी, वहीं आप अपने इष्ट मित्रों के सहयोग से उनका समाधान भी निकालते हुए नजर आएंगे।
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मिलाजुला नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपके जीवन में कुछेक परेशानियां आएंगी, वहीं आप अपने इष्ट मित्रों के सहयोग से उनका समाधान भी निकालते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपके परिजन भी काफी मददगार साबित होंगे। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। जो लोग विदेश उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपके जीवन में आने वाली ऐसी सभी समस्याओं का समाधान सप्ताह के उत्तरार्ध में निकलता हुआ नजर आएगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सत्ता-सरकार और इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चले आ रहे विवादों को दूर करने में कामयाब होंगे। आर्थिक दृष्टि से देखें तो सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। इस दौरान आपको कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान धन का लेन-देन करते समय तथा किसी योजना में धन निवेश करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन या फिर प्रदर्शन करने से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें तथा भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।