फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Sep 2023 12:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज को निबटाने में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज को निबटाने में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप भी सभी के साथ बेहतर तरीके से तालमेल बनाते हुए काम करेंगे। घर और बाहर दोनो जगह लोगों का समर्थन मिलेगा। इस दौरान किसी नई योजना के साथ जोड़ने या फिर नये कारोबार को शुरू करने की संभावना बनेगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नए संबंधों को बनाने वाली होगी। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और खान-पान का विशेष ख्याल रखना होगा क्येांकि इस दौरान आपकी सेहत आपकी परेशानी का सबब बन सकती है, जिसके चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट बना रह सकता है। इस दौरान आपको अपनी जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में केसर का तिलक अर्पित करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें